भारत विकास परिषद ने मनाया रंगारंग महोत्सव

भारत विकास परिषद ने मनाया रंगारंग महोत्सव
डांस में अनुराधा, गीत में शुभ, कपल डांस में ममता—शरद ने बाजी मारी
जौनपुर। भारत विकास परिषद ने रंगोत्सव कार्यक्रम किया जहां सर्वप्रथम अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया। साथ ही कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है।
प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अवधेश गिरी ने नये सत्र के लिए श्वेता अग्रहरी को महिला संयोजिका घोषित किया। परिषद परिवार के बच्ची श्रद्धा गुप्ता ने गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात गीत, नृत्य एवं कपल नृत्य प्रतियोगिता में संस्था के सदस्यों एव बच्चों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने गायन में प्रथम शुभ गुप्ता, द्वितीय आयुष गिरी एवं तृतीय स्थान पर प्रीति गुप्ता, नृत्य में प्रथम स्थान पर अनुराधा भाटिया, द्वितीय अदिति श्रीवास्तव एवं तृतीय वंशिका जायसवाल, कपल नृत्य में प्रथम स्थान पर ममता शरद साहू, द्वितीय पूनम राजीव श्रीवास्तव एवं तृतीय स्थान पर प्रीति सुजीत गुप्ता घोषित हुये। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष कमला लोकेश साहू, ब्रहमेश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता, निशा गिरी, सचिव दिलीप जायसवाल, महिला संयोजिका बबिता जायसवाल, कोषाध्यक्ष ममता शरद साहू, सतेंद्र अग्रहरी, चंदा प्रदीप जायसवाल, अंजू पंकज सिंह, कंचन संदीप पांडेय, कृष्ण कुमार जायसवाल, आशुतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, पूनम रमेश श्रीवास्तव, रेखा गुप्ता, मीनू श्रीवास्तव, अतुल सिंह, राहुल पांडेय, रतन सेठ, शिवकुमार सेठ, इंदु लाल, बंटी साहू, अमन जायसवाल, अभिषेक जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतुल जायसवाल ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक महेंद्र चौधरी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments