स्कूल चलो अभियान रैली एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

स्कूल चलो अभियान रैली एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ                                                                   जौनपुर - विकासखंड-सुजानगंज, जौनपुर में बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल व खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में कम्पोजिट विद्यालय-मतरी व प्राथमिक विद्यालय-मिश्रमऊ से सत्र-2023-24 के लिए स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।
             इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा भिन्न-भिन्न मजरों एवं ईंट भट्ठों पर जाकर अभिभावकों को अपनी ऊर्जामयी उद्बोधन द्वारा बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराने व संचारी रोग नियंत्रण अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
             इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, विवेक प्रकाश सिंह, विनोद कुमार पाल, अभिनव कुमार मिश्र, अतुल कुमार सिंह एआरपी व अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ अजय कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रभाकर शुक्ला, राजीव मणि त्रिपाठी, कौसेन अहमद, अरुण सिंह, रामअवध पाल आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments