समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा नेता बूथ कार्यकर्ता है: लालजी वर्मा

समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा नेता बूथ कार्यकर्ता है: लालजी वर्मा
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के 73 लोकसभा जौनपुर व 74 लोकसभा मछलीशहर के बूथ गठन हेतु नगर के हिन्दी भवन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि बूथ गठन प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव, विधायक लालजी वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी का सबसे बड़ा नेता हमारा बूथ पर है जो समाजवादी पार्टी को वोट दिलाने और अपना बूथ जिताने का काम करता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश है कि हमारे बूथों कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए सर्वप्रिय है। जो नेता उनका सम्मान नहीं करेगा, उसे कभी सम्मान नहीं मिलेगा। आप लोगों की बदौलत ही देश से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जायेगा। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस फर्जी एनकांउन्टर करती है। श्री वर्मा ने कहा कि अब 2024 का चुनाव देखकर वोट के लिए भाजपा सरकार शिलान्यास कर रही है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक 17 बजट प्रस्तुत किये हैं लेकिन आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बजाय और दयनीय होती जा रही है।
सपा जिलाध्यक्ष डा. अवध नाथ पाल ने कहा कि बूथ स्तर तक का गठन समाजवादी पार्टी हर जाति व धर्म के लोगों को साथ जोड़कर चलना ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है। हमारे बूथों नेताओं का सम्मान ही हमारी प्रथम प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, शैलेंद्र यादव, लाल बहादुर यादव, राम यादव, राज नरायन बिन्द, मो. अरशद खान, सुषमा पटेल, दीपचंद्र सोनकर, कैलाश सोनकर, बिरजू राम, राज बहादुर यादव, यशवंता यादव, राकेश मौर्या, राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, राजेंद्र टाइगर, श्रवण जायसवाल गांधी, राजेश यादव, दीपचंद राम, भानु प्रताप मौर्या, शिवजीत यादव, नीरज पहलवान, सोचन राम विश्कर्मा, रमेश साहनी, कमालुद्दीन अंसारी, इरशाद अंसारी, अली मंजर डेजी, दिनेश यादव फौजी, अनिल फौजी, मालती निषाद, शबनम नाज, मनोज मौर्या सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

Post a Comment

0 Comments