स्कूल चलो अभियान का हुआ आगाज

स्कूल चलो अभियान का हुआ आगाज*                                                                         *कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से छूटने ने पाये*                                             
       सभी बच्चों को शिक्षित करना हमारा नैतिक कर्तव्य*
  स्कूल चलो अभियान 2023-24 व संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी सांसद राज्यसभा, विशिष्ठ अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू सदस्य विधानपरिषद उ. प्र. व मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम व डायट प्राचार्य डा राकेश सिंह ने सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रा. वि. पुलिस लाइन की बच्चियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। 
   इसके पूर्व इस अभियान की शुरुआत लोकभवन लखनऊ में 11 बजे मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने किया जिसका एलईडी व बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा। तथा यूटयूब लिंक को मोबाइल के माध्यम से शिक्षको, एआरपी, अभिभावकों सहित समुदाय के लोगों ने भी देखा ।   
   जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा गोरखनाथ पटेल ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा-1 से 8 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक नामांकन को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई है जो एक माह तक चलेगा। सभी बच्चों को शिक्षित करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। 
   इस अवसर पर अतिथियों के हाथो बच्चों को पुस्तक प्रदान किया गया। 
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी ने कहा कि बच्चे स्कूल जाये और संचारी रोग से बचें, कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से न छूटने पाये। ये हर मां बाप व अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में ज़रुर करायें। यदि आप शिक्षा ग्रहण करते हैं तो ये दुनिया के हर रोग से लड़ने की क्षमता आपको प्रदान करती हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि अपना आत्मविश्वास बढ़ाये और अपना लक्ष्य निर्धारित करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आगे सीमा द्विवेदी ने अभिभावकों से अपील किया कि सरकार ने डीबीटी के माध्यम से जो रुपये 1200 की धनराशि दे रही है उससे बच्चों का ड्रेस, जूता मोजा, स्वेटर आदि ही बच्चों के लिए ही खरीदें, इस धनराशि का कही अन्य जगह उपयोग न करें। 
   बृजेश कुमार सिंह प्रिंसु ने कहा कि परिषदीय विधालयों मे कायाकल्प व शिक्षण कार्य में बहुत परिवर्तन हुआ है व काफी सुधार हुआ है। शिक्षक बच्चों को ज्ञान प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास करते हैं इसके लिए शिक्षक बधाई के पात्र है। 
  सीडीओ साई तेजा सीलम ने कहा कि परिषदीय विधालयों मे पिछले साल बहुत अच्छा कार्य हुआ, अब इस वर्ष और बेहतर करना है, विशेषरूप से जनप्रतिनिधि, प्रधान से मिलकर नामांकन के साथ साथ बच्चों की उपस्थिति पर बल दे । बच्चों को साफ सफाई व स्वच्छता के प्रति ज़रुर जागरुक करे।                                                                            डायट प्राचार्य डा राकेश सिंह ने कहा कि पिछले सत्र मे पूरे उत्तर प्रदेश में जनपद जौनपुर नामांकन में दूसरे नम्बर पर, आपरेशन कायाकल्प में सातवें नम्बर पर व निपुण लक्ष्य में चौथे नम्बर पर रहा, इसके लिए सभी को बधाई आगे बेहतर करने के लिए अच्छी कार्य योजना बनाये। डीबीटी की धनराशि शीघ्र ही अभिभावकों के खाते में आयेगी इसलिए नामांकन के साथ ही आधार कार्ड प्राप्त करते हुए डीबीटी भी करते रहे।                                                                         अन्त में आभार प्रधानाध्यापक नीतू सिंह ने व्यक्त किया। संचालन अजय मौर्य व प्रशांत मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा लक्ष्मी सिंह, डायट प्रवक्ता मनीष कुमार सिंह, डा आर एन यादव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला समन्वयक मोहम्मद ज़मा, अरुण मौर्य, सतेन्द्र गुप्ता, शशिधर उपाध्याय, एसआरजी डा अखिलेश सिंह, कमलेश यादव, राजू सिंह, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, प्रिति श्रीवास्तव, सरोज सिंह, राकेश यादव, संतोष तिवारी आदि सहित शिक्षक अभिभावक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments