संस्कृति की मजबूती से भारत बन सकता है विश्व गुरुः अभय जी

संस्कृति की मजबूती से भारत बन सकता है विश्व गुरुः अभय जी
दिन—माह की सटीक गणना का आधार है पंचांगः प्रो. निर्मला मौर्य
भारतीय कालगणना और वैज्ञानिक आधार विषय पर हुआ व्याख्यान
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भइया के आर्य भट्ट सभागार में भारतीय कालगणना और वैज्ञानिक आधार विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्म जागरण प्रमुख अभय जी ने कहा कि भारत देश पर कई विदेशी आक्रांताओं ने आक्रमण किया किन्तु भारत ने कभी पराजय स्वीकार नहीं की, बल्कि वह संघर्ष करता रहा। भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में आने के लिए अपनी संस्कृति को मजबूती से अपनाना होगा। जो भी आक्रांता आये, वे देश में तो रहे हमारी संस्कृति को खत्म करने के चक्कर में उसमें विलीन होते गये। उन्होंने इस संबंध में शक, कुषाण समेत कई धर्म के लोगों का उदाहरण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि काल गणना ब्रह्मांड में स्थित सूर्य, चंद्रमा के आधार पर की जाती है। इसी आधार पर भारतीय पंचांग का निर्माण होता है। दिन—महीने की गणना का आधार भारतीय कैलेंडर यानी हमारा पंचांग ही है। हम वास्तु की ओर फिर से लौट रहे हैं। साथ ही हिन्दी मास और भाष्कराचार्य के गणित के क्षेत्र में योगदान की भी विस्तार से चर्चा किया। अतिथियों का स्वागत प्रज्ञा प्रवाह के विभाग संयोजक संतोष त्रिपाठी एवं विषय प्रवर्तन कार्यक्रम संयोजक एवं निदेशक वैदिक प्रबंध अध्ययन केंद्र प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा प्रवाह के जिला संयोजक डॉ. कीर्ति सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मेश शुक्ल, अवधेश पाण्डेय, आलोक जी, श्रीप्रकाश सिंह, मनोज तिवारी, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, संजीव सिंह, शैलेंद्र निषाद, शिव नारायण पाठक, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. बीडी शर्मा, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. रसिकेश, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमित वत्स, डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ. शशिकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments