सपा कार्यकर्ता हमेशा चुनौतियों का करते हैं सामना: डा. अवधनाथ

सपा कार्यकर्ता हमेशा चुनौतियों का करते हैं सामना: डा. अवधनाथ
मोदी खुद सुन ले अपना भाषण तो नहीं देंगे भाजपा को वोट: तूफानी
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विशुनपुर मझवारा गांव में सपा के वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे के आवास पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। डॉ अवधनाथ पाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ता हमेशा चुनौतीयों का सामना करते हैं। चुनौती से कभी भागते नहीं हमेशा डटकर सामना करते हैं। नगर निकाय चुनाव में समीकरण देखकर प्रत्याशी उतारे जायेंगे और हम लोग नगर निकाय चुनाव को जीतेंगे। केराकत विधायक तूफानी सरोज ने बात करते समय भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। 2024 के चुनाव में जनता मोदी के खिलाफ है। अगर मोदी 2014 के चुनाव का अपना भाषण खूद सुन ले तो वह खुद भाजपा को अपना वोट नही देंगे। जितने भी इन्होंने जनता से वादा किया है, एक भी काम नहीं किया। उन्होंने बताया कि अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि आप लोग 12 पास करके इंटरमीडिएट में जाएंगे तो आप लोगों को लैपटॉप मिलेगा। इनको नहीं पता कि 12 और इंटरमीडिएट एक ही है। इस अवसर पर नन्दलाल यादव, शिवसंत यादव, अनिल दुबे, घनश्याम यादव, अखिलेश यादव, बड़े लाल यादव, मयाशंकर यादव, शिवमूरत सरोज, ऋषि यादव, अमर बहादुर यादव, हवलदार चौबे, दयाराम यादव, प्रदीप वर्मा, चंद्र प्रकाश चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अंत में रत्नाकर चौबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments