पृथ्वी को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लें: डा. श्याम कन्हैया


पृथ्वी को पुनर्स्थापित करने का संकल्प लें: डा. श्याम कन्हैया
पूविवि में पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर “पृथ्वी की उत्पत्ति और इतिहास” विषय पर छात्र-संवाद का आयोजन हुआ जहां विद्यार्थियों को पृथ्वी की उत्पत्ति एवं इतिहास से संबंधित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ नीरज अवस्थी ने पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति एवं पृथ्वी की आयु के बारे में विस्तारपूर्वक छात्रों से संवाद करते हुये प्रश्नों का उत्तर दिया। अध्यक्षता कर रहे विभागाध्यक्ष डॉ. श्याम कन्हैया ने पृथ्वी दिवस को मनाने का उद्देश्य बताया। यह दिन मुख्य रूप से पर्यावरण संबंधी मुद्दों और कार्यक्रमों पर निर्भर रहता है| इस दिन का मुख्य उद्देश्य शुद्ध हवा, पानी और पर्यावरण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। यूनेस्को द्वारा इस वर्ष के विश्व पृथ्वी दिवस की थीम, “हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें” है| इसको ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को पृथ्वी पर आने वाली पर्यावरणीय चुनौतियां जैसे -ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैव विविधता संरक्षण के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ शशिकांत यादव ने किया। इस अवसर पर भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments