दुपट्टे के फंदे से महिला झूली, हुई मौत

दुपट्टे के फंदे से महिला झूली, हुई मौत
आत्महत्या की वजह नहीं हो रही स्पष्ट
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सलहदीपुर गांव में नवविवाहिता ने दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य घर के बाहर थे। पता चलते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सरस्वती 26 वर्ष पत्नी मनीष यादव परिवार के अधिकांश सदस्य रविवार को घर के बाहर थे। पति भी किसी रिश्तेदारी गया था। घर के सदस्य लौटे तो देखा कि सरस्वती का कमरा अंदर से बंद था। बाहर से लोगों ने आवाज दी लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई जिसके बाद लोगों के होश उड़ गये। मामले की जानकारी पति मनीष कुमार को दी गई। आनन—फानन पति रिश्तेदारी से घर लौटा और दरवाजा किसी तरह खोलकर अंदर घुसा तो मंजर देखकर सन्न रह गया। सरस्वती खिड़की के पास दुपट्टे का फंदा लगाकर झूल रही थी।परिजनों ने मिलकर शव को नीचे उतारा और मामले की जानकारी उसके मायके दिया। घटना की जानकारी होने के बाद मायके से भी काफी लोग पहुंच गये। समाचार लिखे जाने तक मामले की छानबीन चल रही थी।

Post a Comment

0 Comments