राज्यमंत्री ने ड्रीमलैण्ड जौनपुर महोत्सव का किया शुभारम्भ

राज्यमंत्री ने ड्रीमलैण्ड जौनपुर महोत्सव का किया शुभारम्भ
जौनपुर। नगर के बीआरपी कालेज मैदान में ड्रीमलैण्ड जौनपुर महोत्सव का भव्य उद्घाटन राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने फीता काटकर किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि श्रीमती मनोरमा मौर्या नवनिर्वाचित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर, डा. रामसूरत मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सिपिन सिंह, विपिन सिंह, सरोज श्रीवास्तव आदि रहे। ड्रीमलैण्ड जौनपुर महोत्सव के मैनेजर शिवशंकर ने बताया कि इस ड्रीमलैण्ड प्रदर्शनी में मुख्य आर्कषण का केन्द्र दुबई सिटी थीम पार्क है। दुबई सिटी आपके शहर जौनपुर में ही आपका और आपके परिवार का स्वागत कर रहा है। साथ ही विदेशी झूले के साथ दो माह के लिये ज्वाइन्ट व्हील झूला, सिलाम्बओ झूला, वेडा झूला, आक्टोपस झूला, नाव झूला, स्टेटिक कार झूला, डबल डिस्क झूला के साथ जापानी चिल्ड्रेन पार्क आदि पहली बार आपके शहर में लगाया गया है। इसके अलावा बोन्सी, भूत बंगला, हाथी, जीप, कार, घुम, बतख आदि दर्जनों छोटे बड़े झूले मौजूद हैं। साथ ही लजीज व्यंजनों की खास व्यवस्था एक ही छत नीचे रेटोरेंट में लगी हुई है। साथ ही मीना बाजार जिसमें सहारनपुर का हैंडीक्राफ्ट, हरियाणा हैण्डलूम, बनारसी सिल्क साड़ी, फिरोजाबाद, जयपुर लहंगा, राजस्थानी होजरी, आगरा का पर्स, दिल्ली की कटली, कानपुर के चमड़े का पर्स व बेल्ट, लुधियाना गारमेंट्स आदि सैकड़ों स्टाल लगाया गया है।

Post a Comment

0 Comments