नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या को दी गई बधाई व शुभकामनाएं


(मोहम्मद सोहराब )
नगरपालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या को दी गई बधाई व शुभकामनाएं
जौनपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या के आवास पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलाकात करते हुए  बधाई एवं शुभकामनाएं दी।नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने कहा कि यह हमारी जीत नहीं बल्कि उस जनता की जीत है जिसने हम पर भरोसा किया है।उस भरोसे और विश्वास का मान रखते हुए हम कार्य करेंगे।अपने पाँच वर्ष के कार्यकाल में हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पुरजोर कोशिश करेंगे।जनता की सेवा करने का जो शुभ अवसर प्राप्त हुआ है उस पर हम तन मन से कार्य करेंगे। 
राखी सिंह भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष और समाजसेविका ने कहा कि हमारी पार्टी हमेशा गरीब मजदूरों के साथ खड़ी रहती है।अब जब कि एक महिला भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष बनी तो महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।महिलाओं की समस्याओं को सुन कर शीघ्रता से निवारण किया जाएगा। सीमा तिवारी जी नगर दक्षिणी की मंडल अध्यक्ष,रोली सिंह नगर दक्षिणी की महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments