ड्रीम लैंड महोत्सव में उमड़ रही भारी भीड़

ड्रीम लैंड महोत्सव में उमड़ रही भारी भीड़
दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र बना दुबई थीम सिटी
जौनपुर। नगर के बीआरपी कालेज में चल रहे ड्रीम लैंड जौनपुर महोत्सव जनपदवासियों के लिए इन दिनों मनोरंजन व आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शाम होते ही हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे महोत्सव स्थल पर पहुंच रहे हैं। आने वाले सभी दर्शकों का आकर्षण का केंद्र बना दुबई सिटी के तर्ज पर बना बुर्ज खलीफा समेत अनेक सेल्फी प्वाइंट पर युवा अपने अपने कैमरे में यादगार पल कैद कर रहे हैं। वहीं बच्चों, महिलाओं व युवाओं के लिये अनेक प्रकार के सुरक्षित आकर्षण झूले मनोरंजन का केन्द्र बना हुआ है। मेला महोत्सव में महिलाओं के लिये घर गृहस्थी के सामान, सौंदर्य प्रसाधन, आधुनिक फूड रेस्टोरेंट में भारी भीड़ उमड़ रही है। मेला प्रतिदिन सायं 5 से रात्रि 10.30 बजे तक लगा रहता है। उक्त जानकारी मेला महोत्सव के आयोजनकर्ता शिवशंकर सिंह ने दी। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था में सिक्योरिटी गार्ड, पुलिसकर्मी तैनात हैं।

Post a Comment

0 Comments