शरद पवार को मिली धमकी का शीघ्र हो खुलासा : सिराज मेंहदी

शरद पवार को मिली धमकी का शीघ्र हो खुलासा : सिराज मेंहदी
लखनऊ । राष्ट्रवादी   कांग्रेस  पार्टी  के  अल्पसंख्यक  विभाग  प्रमुख  एवं  पूर्व  विधान  परिषद  सदस्य  सिराज  मेंहदी  ने  एनसीपी  प्रमुख शरद  पवार  को  मिली  जान  से  मारने  की  धमकी  पर  गहरी  चिंता  व्यक्त  करते  हुए  कहा  कि  देश  के  वरिष्ठ  नेता  को  मिली  यह  खुली चेतावनी  किसी  बड़ी  साजिश  का  नतीजा  जिसका  तत्काल  खुलासा  होना  चहिए | उन्होंने  कहा  कि  देश  और  समाजसेवा  में  50 वर्ष  से ज्यादा  का  समय  होम  कर  देने  वाले  श्री  पवार  को  मिली  धमकी  कोई मामूली बात नहीं है  पर  केंद्र  और  महाराष्ट्र  सरकार  के  उपेक्षित  रवैये  से एनसीपी  के कार्यकर्ताओ  और  पवार  के  चाहने  वाले  करोड़ो  लोगो  में  भारी रोष  व्याप्त  है | उन्होंने  आरोप लगाया  कि  धमकी  देने  वाला  खुलेआम  घूम रहा और  महाराष्ट्र  पुलिस हाथ पे  हाथ  धरे  बैठी  है | 
श्री मेंहदी ने कहा कि श्री  पवार  देश  के  कद्दावर  और  वरिष्ठतम  नेता  है  प्रधानमंत्री  नरेंद्र  मोदी  को इस मामले  को  गंभीरता  से  लेते  हुए  महाराष्ट्र  के  मुख्यमंत्री  को  सख्त  निर्देश  देना चाहिए  साथ  उनकी  सुरक्षा  के पुख्ता  इंतजाम  भी  होने चाहिए |
श्री  मेंहदी  ने  कहा  कि  इस  धमकी  के  पीछे  अगर  कोई  गंदी राजनीत  है  तो वह  तत्काल  रुकनी  चाहिए  लोकतंत्र  में  इस तरह  की घिनौनी  और  घटिया  राजनीत  कोई  स्थान  नहीं  होता  साथ  ही  उन्होंने  यह  भी  कहा  कि  श्री  पवार  के  साथ  यदि  कोई  अनहोनी  होती  है  तो  इसकी  पूरी  जिम्मदारी  केंद्र  और  महाराष्ट्र  सरकार  की  होगी |

Post a Comment

0 Comments