अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जौनपुर। अपर मुख्य सचिव एवं आयुक्त, गन्ना एवं चीनी संजय आर. भूसरेड्डी द्वारा जिले के सर्किट हाउस में अपर गन्ना आयुक्त (प्रशासन) उ.प्र. प्रणय सिंह, अपर गन्ना आयुक्त (समितियाँ) उ.प्र. डॉ. वीबी सिंह, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लि. शाहगंज-जौनपुर व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। वर्तमान पेराई सत्र 2023-24 में किये गये गन्ना सर्वेक्षण व गन्ने के क्षेत्रफल की समीक्षा में गन्ने के क्षेत्रफल को और अधिक बढ़ाने की संभावना को देखते हुये पेराई सत्र 2024-25 हेतु अधिक गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने हेतु निर्देश दिये गये। जनपद के गन्ना कृषकों द्वारा आपूर्ति किये गये गन्ने के सापेक्ष गन्ना मूल्य भुगतान की दोनों मिलों की समीक्षा की गई एवं सठियांव चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र 2022-23 का मात्र 66.56 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। शेष 33.44 प्रतिशत गन्ना मूल्य के भुगतान हेतु अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सठियांव चीनी मिल को एक किश्त जारी की गई है। शीघ्र भुगतान करा दिया जायेगा। साथ ही साथ यह भी निर्देश दिये गये कि जिला योजना के अन्तर्गत वार्षिक लक्ष्यों की शत प्रतिशत पूर्ति कराई जाय। परिक्षेत्र में 6 महिला स्वयं सहायता समूह क्रियाशील हैं। महिला स्वयं सहायता समूह योजनान्तर्गत सीडलिंग से गन्ना बीज उत्पादन हेतु आजमगढ़ के अतिरिक्त जौनपुर में भी महिला समूह को सक्रिय कराने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त गन्ना बीज उठान के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गई जिसमें जिला गन्ना अधिकारी द्वारा शत प्रतिशत गन्ना बीज उठान की जानकारी दी गई।

Post a Comment

0 Comments