जिला महिला चिकित्सालय की सी एम एस तबस्सुम फातिमा ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश

जिला महिला चिकित्सालय की सी एम एस तबस्सुम फातिमा ने पौधे लगाकर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश
(सोहराब )
जौनपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय की सी एम एस तबस्सुम फातिमा  ने 5 जून 2023 को "मिशन लाइफ" थीम के कार्यों और गतिविधियों के साथ साथ वृक्षारोपण करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस को महिला चिकत्सालय परिवार के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
 पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा व हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया और सीमा सिंह(परामर्श दाता)द्वारा शपथ दिलाते हुए पर्यावरण  को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम मे महिला
चिकित्सालय की सी एम एस तबस्सुम फातिमा, डा शोभना, कविता,भावना,साधनाश्रीवास्तव,ज्योति सिंह, कुसुम गौड़,पंकज,आशा व चिकत्सालय के अन्य  सदस्य भी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments