घायल लड़की के लीवर से निकाली गयी गोली

 


घायल लड़की के लीवर से निकाली गयी गोली

परिजनों ने कहा कि डा. आलोक यादव ने बचा ली जान
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के काफरपुर गांव निवासी एक लड़की को बदलापुर के मिरशादपुर में आयोजित शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई थी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे नईगंज के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन कर लीवर से गोली निकालकर लड़की को खतरे से बाहर बताया। कहा कि अब घायल लडकी ठीक है लेकिन उपचार चलेगा। मालूम हो कि मिरशादपुर निवासी चौथी राम केवट के पुत्र की शादी समारोह में जयमाल कार्यक्रम के दौरान विगत दिनों किसी ने जयमाल स्टेज के पीछे से फायरिंग कर दी। बुआ की शादी में गयी क्षेत्र के काफरपुर निवासी बाठू बिंद की बेटी रूबी के पेट में गोली जा लगी। इसके साथ एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ था। लोगों ने आनन-फानन में घायल रूबी को नईगंज स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉ आलोक यादव ने बताया कि लीवर में गोली फसने से स्थित बहुत जटिल था लेकिन सफल ऑपरेशन कर गोली निकाल लिया गया। उन्होने कहा कि अब लड़की पूरी तरह खतरे से बाहर है। थोड़ा—बहुत इनफेक्शन का असर था लेकिन अब ठीक है और अभी लड़की का उपचार चलेगा। लड़की के परिजनों ने डा. आलोक यादव के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बच्ची की जान बचा ली है।

Post a Comment

0 Comments