कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में एन0ए0टी0 परीक्षा सकुशल संपन्न,97 प्रतिशत रही उपस्थिति -बेसिक शिक्षा अधिकारी
(सोहराब अंसारी)
जौनपुर महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के पत्रांक:-के0जी0बी0वी0/4290/2023-24 दिनांक 07.07.2023 द्वारा सरल ऐप के माध्यम से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 06 में अध्ययनरत छात्राओं का हिन्दी एवं गणित तथा कक्षा 07 एवं 08 में अध्ययनरत छात्राओं का विज्ञान एवं गणित विषय (कुल 20 प्रश्न) का निपुण एसेसमेंण्ट टेस्ट (एन0ए0टी0) दिनांक 14.07.2023 को समय प्रातः 10 से 11.30 बजे तक कराये जाने का निर्देश दिया गया था।
उक्त के क्रम में जनपद में स्थित कुल 19 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 06 से 08 तक की छात्राओं की परीक्षा सम्बन्धित अधोहस्ताक्षरी ,विेकास खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं ए.आर.पी. की देखरेख में कराई गयी। परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु अधोहस्ताक्षरी, जिला समन्वयक (बालिका) एवं एस.आर.जी. द्वारा विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का भ्रमण किया गया। *अधोहस्ताक्षरी द्वारा पूर्वान्ह 10:30 पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मुफ्तीगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आवासीय विद्यालय मे सुचिता पूर्ण परीक्षा संचालित हो रही थी।* जनपद में कुल नामांकित 1900 छात्राओं के सापेक्ष 1841 छात्रायें परीक्षा में सम्मिलित हुयीं। परीक्षा में सम्मिलित छात्राओ का विकासखण्डवार विवरण निम्नवत है:-
क्र.सं. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का नाम कुल नामांकित छात्राओं की संख्या परीक्षा में उपस्थित छात्राओं की संख्या
1 के0जी0बी0वी0 धर्मापुर 100 98
2 के0जी0बी0वी0 मुफ्तीगंज 100 91
3 के0जी0बी0वी0 केराकत 100 93
4 के0जी0बी0वी0 डोभी 100 100
5 के0जी0बी0वी0 जलालपुर 100 100
6 के0जी0बी0वी0 मड़ियाहूं 100 95
7 के0जी0बी0वी0 रामनगर 100 98
8 के0जी0बी0वी0 रामपुर 100 94
9 के0जी0बी0वी0 बरसठी 100 95
10 के0जी0बी0वी0 मछलीशहर 100 97
11 के0जी0बी0वी0 मुंगराबादशाहपुर100 100
12 के0जी0बी0वी0 सुजानगंज 100 100
13 के0जी0बी0वी0 महराजगंज 100 90
14 के0जी0बी0वी0 बदलापुर 100 97
15 के0जी0बी0वी0 बक्शा 100 100
16 के0जी0बी0वी0 करंजाकलां 100 100
17 के0जी0बी0वी0 शाहगंज 100 93
18 के0जी0बी0वी0 खुटहन 100 100
19 के0जी0बी0वी0 सुइथाकलां 100 100
योग- 1900 1841
0 Comments