25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार


25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार
रामपुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ चौब सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के कुशल नेतृत्व में रविवार को बरसठी पड़ाव पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की चेकिंग की जा रही थी। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 121/23 धारा 3/5ए/8 उ.प्र. गौवध निवारण अधि. एवं 11 पशु क्रूरता अधि. के वांछित अभियुक्त शकील अहमद उर्फ कबूतर पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम सहनपुर थाना रामपुर को आशान्दनन्दपुर नहर पुलिया ग्राम सहनपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को सघनता से चेक करने पर अभियुक्त के पास एक नाजायज कट्टा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त शकील अहमद उपरोक्त थाना स्थानीय पर 25,000 का पुरस्कार घोषित अपराधी भी है। अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 130/ 23 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के साथ उ.नि. श्री भगवान, कश्यप कुमार सिंह, हे.कां. इन्द्रदेव सिंह, अमित राय, बलवन्त सिंह, का. रामेश्वर यादव, अनिल गौड़ हैं।

Post a Comment

0 Comments