चार दिन पूर्व गायब बीबी की तलाश में भटक रहा शौहर

चार दिन पूर्व गायब बीबी की तलाश में भटक रहा शौहर

थकाहारा शौहर ने पुलिस से मदद की लगाई गुहार

जौनपुर:- जनपद जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक गांव निवासी की बीबी घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद कही सुराग नहीं चल सका। थकाहारा शौहर ने न्याय की गुहार पुलिस से लगाई है। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सरसौडा गांव निवासी शकील अहमद की 52 वर्षीय पत्नी हमीदुननिशा चार दिन पूर्व घर से लापता हो गयी।जिसकी लम्बाई 5 फ़ीट, रंग गोरा, फिरोजी कलर शूट सलवार पहनी हुई है, मानसिक संतुलन ठीक नहीं बताया जा रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी कही सुराग नहीं लगा। जिससे थकाहारा पति ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय का गुहार लगाई है। पुलिस गुमशुदगी का मुदकमा दर्ज कर तलाश करने में जुटी गयी है।

Post a Comment

0 Comments