मुख्यमंत्री सम्बोधन से रूबरू हुये नपं अध्यक्ष सहित सभासदगण

मुख्यमंत्री सम्बोधन से रूबरू हुये नपं अध्यक्ष सहित सभासदगण
 (सोहराब अंसारी )
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्बोधन को अध्यक्ष व सभासदों ने लाइव देखा। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जफराबाद की अध्यक्ष उम्मे रहीला व अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन को दिखाया गया। लाइव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का मुख्य मकसद ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना रहा। लाइव संबोधन देखने के बाद अध्यक्ष उम्मे रहीला व अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह सहित सभासदों ने कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान, अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह, सभासद सुनीता देवी, परवेज कुरेशी, दिलशाद अहमद, जगत नारायण, ओवैस खान, अवध नारायण, जोगेन्द्र निषाद, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments