साइबर विशेषज्ञ ओम प्रकाश जायसवाल ने दी जानकारी

साइबर विशेषज्ञ ओम प्रकाश जायसवाल ने दी जानकारी
सिद्दीकपुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में सरायख्वाजा व साइबर थाना द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसी के अंतर्गत बुधवार को सेंट जॉन्स सिद्दीकपुर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर साइबर विशेषज्ञ ओम प्रकाश जायसवाल ने साइबर फ्राड के बारे में बताया। साथ ही फ्राड होने पर तत्काल टोल फ्री नम्बर 1930 पर सम्पर्क करने को बताया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र, प्रधानाचार्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments