थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का दिया निर्देश

थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का दिया निर्देश
जौनपुर । शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा के द्वारा थाना सुजानगंज में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 
         जिलाधिकारी महोदय ने सभी कानूनगो और लेखपालों को अवैध कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए और कहा  कि थाना दिवस पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण संवेदनापूर्वक,   गुणवत्तापूर्ण,  शतप्रतिशत एवं  शीघ्र  कराना सुनिश्चित करे।
               जिलाधिकारी महोदय द्वारा ग्राम असरोपुर विकास खंड महाराजगंज में  चकमार्ग संख्या 89 के 25 साल पुराने विवाद के निस्तारित कराए जाने पर राजस्व टीम एवं पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए पुराने विवादों का जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
           उन्होंने कहा कि पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त टीम बना कर शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए।
             इस दौरान जिलाधिकारी महोदय के द्वारा थाना समाधान दिवस रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया जिसमें उन्होंने पाया कि टीम के द्वारा प्राप्त शिकायतों का सही प्रकार से निस्तारण किया जा  रहा है।
               उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी गरीब, असहाय व्यक्ति के पट्टे तथा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा न होने दें और अवैध रूप से कब्जा करने वाले एवं प्रताड़ित करने वाले भूमाफियों के खिलाफ एंटी भूमाफिया एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए सख्त कार्यवाही करें। 
                   इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर एवं राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्तित रहे।

Post a Comment

0 Comments