इनर व्हील जौनपुर महिला सदस्यों के द्वारा वनविहार में बड़-चढ़ कर पौधा रोपण

जौनपुर। विश्व की पहली अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील की इकाई संस्था इनरव्हील क्लब जौनपुर द्वारा सावन के महीने में घिर घिर आई रे बदरिया... कार्यक्रम में गीत संगीत के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वृहद पौधा रोपकर किया। संस्था अध्यक्ष श्रीमति सरोज सिंह जी ने अगली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए सम्बोधित किया। पेड़-पौधों को सुरक्षित करने व लगाने से नई पीढ़ी स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावण एवं शुद्ध वायु प्राप्त होगा। संस्थाध्यक्ष ने कहा इनर व्हील की महिला सदस्य हम सब अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक हैं। एक मजबूत रिश्तों में सभी महिलाओं बांध रखा है।

संस्था अध्यक्ष एवं महिला सदस्यों ने बड़-चढ़ कर वनविहार में पौधा लगाया। क्लब महिलाओं ने पौधा रोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का लिया संकल्प किया। हम सभी को अपने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण के लिए एक बहुमूल्य कार्य करना है और करेंगे। आने वाली पीढ़ी को फल-फूल, छांव और समय से मानसून बन कर बारिश मिले। इस कार्यक्रम को ममता मिश्रा एवम् मृदुला सिंह (जूही) ने संचालन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सरोज सिंह, सचिव शोभा सिंह, संध्या सिंह, पूनम मिश्रा, रंजना शुक्ला, दीपमाला जायसवाल, मृदुला सिंह (जूही), ममता मिश्रा, नीलम सिंह, मीना सिंह, रश्मि सिंह, मीना सिंह, अर्चना उपाध्याय, डॉ माधुरी सिंह, संगीता पिंकी रानी मिश्रा, बंदना रंजना जी की उपस्तिथि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अन्त में संस्था सचिव शोभा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा सेवा के साथ मित्रता का संयोजन वास्तव में एक विशिष्ट इनर व्हील सदस्य को दर्शाता है।

Post a Comment

0 Comments