बीज का वितरण कर किसानों को दी गयी फसलों की जानकारी

बीज का वितरण कर किसानों को दी गयी फसलों की जानकारी
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड मुख्यालय पर सोमवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ जहां निःशुल्क बीज भी वितरित किया गया। गोष्ठी में किसानों को खरीफ की फसल को लेकर काफी जानकारी दी गयी। गोष्ठी में वस्तु विषय विशेषज्ञ शिवानंद मौर्या, एडीओ कृषि आशीष त्रिपाठी, पीयूषकांत मौर्य ने किसानों को खरीफ की फसलों जिसमें धान, मक्का, कोदो, सावां, तिल्ली, अरहर बोने तथा खर—पतवार के खत्म केने की दवाएं सहित अनेक आवश्यक सुझाव दिये। साथ ही किसानों से कहा कि जब भी किसी फसल में रोग का असर हो दवा छिड़कें। इस दौरान किसानों को ब्लॉक प्रमुख वंशराज अनमोल सिंह के हाथों सावां व कोदो के बीज का निःशुल्क मिनी किट दिया गया। कार्यक्रम में शशिकांत पाठक, अजय सिंह, अनिल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments