शिव गोपाल घाट पर खुले एस श्री पार्लर का हुआ उद्घाटन

शिव गोपाल घाट पर खुले एस श्री पार्लर का हुआ उद्घाटन
महिलाओं की प्रतिभा निखारने का माध्यम बनेगा यह पार्लर: उषा जायसवाल
जौनपुर। नगर के जोगियापुर के शिव गोपाल घाट पर एस श्री पार्लर खुला जिसका उद्घाटन प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता श्रवण जायसवाल की माताजी समाजसेविका यशोदा देवी एवं बड़े भाई समाजसेवी विजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके उपरांत पार्लर की संचालिका/सपा नेत्री उषा जायसवाल ने कहा कि इस पार्लर के माध्यम से हमारी महिला बहनों को अच्छी और सस्ती सेवा मिलेगी। साथ ही तमाम प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाये जाएंगे जिसमें ब्यूटीशियन कोर्स, सिलाई, बुटीक आदि शामिल है। कुल मिलाकर यह प्रतिष्ठान प्रतिभाओं को निखारने का करेगा। साथ ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का यह सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह, दिनेश यादव फौजी, ओम प्रकाश जायसवाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय, अमरनाथ मोदनवाल, सपा नेता राहुल त्रिपाठी, सुशीला यादव, मिस यूपी खुशबू प्रजापति, प्रीति जायसवाल, विदिशा जायसवाल, सुचिता सिंह, नीतू सिंह, सारिका सोनी, नेहा जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुजीत अग्रहरि, लायंस क्लब रॉयल के अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित तमाम महिलाओं सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अन्त में प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता श्रवण जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments