सपा के मनोनीत पदाधिकारियों का कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत

सपा के मनोनीत पदाधिकारियों का कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कमेटी व विधानसभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रविवार को स्वागत समारोह किया गया। जिला कार्यालय पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आप लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। निश्चित रूप से जौनपुर को बहुत मजबूती मिलेगी। इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, विवेक रंजन यादव, लाल मोहम्मद रायनी, चंद्रशेखर यादव, डा. ईश्वर लाल यादव सहित विधानसभा अध्यक्ष विरेन्द्र यादव, घनश्याम यादव, मिथलेश यादव, राम अकबाल यादव, रामजतन यादव, सोचन राम विश्कर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र टाइगर, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, इरशाद मंसूरी, हीरा लाल विश्वकर्मा, मेवा लाल गौतम, डा. जंग बहादुर यादव, निजामुद्दीन अंसारी, कमालुद्दीन अंसारी, अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अखण्ड प्रताप यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments