नारी के सम्मान में समाज के उत्थान में कार्य करेगी संस्था सरला महेश्वरी

नारी के सम्मान में समाज के उत्थान में कार्य करेगी संस्था सरला महेश्वरी
27 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण समारोह
जौनपुर। नगर के एक होटल में महिला शाखा फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट का गठन हुआ। सरला महेश्वरी की अध्यक्षता में हुये गठन कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारी को माला पहनकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही सर्वसम्मत से निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए सरला महेश्वरी, सचिव पूनम जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रद्धा जयसवाल को चुना गया। उपाध्यक्ष के रूप में ज्ञानेश्वरी गुप्ता, राखी सिंह, शोभना सिंह, विभा सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, आदर्श मैम, तस्नीम फातमा दायित्व निभायेंगी। अध्यक्ष माहेश्वरी ने बताया कि महिला शाखा फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट द्वारा समाज के हर वह कार्य जो नारी शक्ति के लिए जरूरी है एवं समाज के हर क्षेत्र में जो कार्य जरूरी है, उसको हम संस्था की ओर से करने का कार्य करेंगे। समय-समय पर जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कराकर समाज में अच्छा संदेश देने का कार्य करेंगे। संरक्षक के रूप में मेनका सिंह ने कहा कि अच्छे और नेक कार्य में जो भी हम नारी शक्तियों में ताकत है, वह हम पूरी तरह से समाज में समर्पित करने को तैयार है। आगंतुकों का स्वागत संस्थापक अध्यक्ष मिनाज शेख ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा जायसवाल ने किया। इस अवसर पर संरक्षक ज्योति कपूर, डा. शैली मोहन निगम, डा. श्वेता सिंह, अम्बर खान सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments