क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

मोदी ने समाज के पिछड़े व्यक्तियों के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु हर परिवार को पक्की छत दी: दिलीप पटेल 

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर की एक आवश्यक बैठक सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं जिलाध्यक्ष के साथ मंचासीन लोगो ने डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की गई। उसके उपरान्त सामूहिक रूप से वंदे मातरम की गीत हुई। तसपश्चात  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर  स्वागत किया गया।
अपने स्वागत से अभिभूत दिखे क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाएं जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को जीत मिले। जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लगातार विजय यात्रा पर हैं। उसका मुख्य कारण कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का प्यार, भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं से पूरे प्रदेश और देश की प्रत्येक जनता को समान रूप से लाभ दिलाया गया है।
 भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता परिश्रम करता है, लेकिन जनता इस चुनाव को लड़ रही है और जनता के आशीर्वाद से 2014 से हम लोग लगातार विजय यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि हम 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे। वहीं विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सबने प्रदेश को लूटा, सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है और भाजपा ने विकास किया। ये पार्टियां जातिवाद, परिवारवाद पर काम करती रहीं।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने अनुशासित कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और गतिशीलता के दम पर पिछले सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी जिस तरह से निकाय चुनाव में पार्टी सभी नगर निगमों सहित नगर परिषदों, नगर पंचायतों में एकतरफा जीत का परचम फहराई है उसी तरह आगामी लोकसभा में भी सभी सीटें जीतकर परचम लहराएगी उन्होंने अभी से ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने की अपील भी की। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में हुये नगरीय चुनाव को भाजपा सत्ता का सेमीफाइनल मान रही थी लिहाजा इसे जीतने के लिए पूरा दम-खम लगा दिया था वहीं दमखम आगामी लोकसभा में भी लगाना है। 
उसके पहले भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के स्वागत किया। उनके स्वागत को लेकर भाजपाइयों में अजब का उत्साह दिखाई दिया। आलम यह था कि सुबह से इतनी गर्मी के बावजूद भारी संख्या में भाजपाइयों का हुजूम उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा। जगह जगह उनका ढोल नगाड़े और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिलीप पटेल को क्षेत्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके जौनपुर में प्रथम आगमन को लेकर भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही हरजूपुर के पास उनका भाजपाइयों ने भव्य स्वागत करते हुए ढोल नगाड़े के बीच उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। उनका काफिला जैसे जैसे आगे बढ़ता गया भाजपाइयों का उत्साह भी बढ़ता गया। जगदीशपुर क्रासिंग पर पहुंचने पर नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तवऔर सभासद गण के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसी क्रम में टी डी कालेज के दक्षिणी गेट पर भाजपा नेताओं ने उनका ढोल नगाड़े के साथ जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। वाजिदपुर तिराहा पर जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव और कृषि भवन के सामने पंकज मिश्रा के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ उसके पश्चात पालीटेक्निक चौराहे पर नीरज सिंह, युवा मोर्चा दिव्यांशु सिंह और पिछड़ा मोर्चा अनिल गुप्ता के अगुवाई में स्वागत किया गया उसके बाद उनका काफिला जब आगे बढा तो नईगंज स्थित सीहीपुर क्रांसिंग पर किसान मोर्चा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। उसके पश्चात काफिला भाजपा कार्यालय पर पहुंचा जहा पर उपास्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर मछलीशहर के जिलाध्यक्ष रामविलास पाल अशोक श्रीवास्तव ब्रह्मदेव मिश्रा सुशील उपाध्याय पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह बांकेलाल सोनकर जगदीश सोनकर सुषमा पटेल सरदार सिंह सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानियां प्रमोद यादव उमाशंकर सिंह रवींद्र सिंह राज पटेल संतोष मिश्रा जयेश सिंह परविंदर चौहान जितेंद्र सिंह रामसूरत मौर्या पाणिनि सिंह राम सिंह मौर्या संदीप तिवारी विनय सिंह भूपेन्द्र सिंह धीरू सिंह उमेश तिवारी सुनील यादव मम्मन बृजेश यादव मेनका सिंह रामसूरत बिन्द आमोद सिंह रोहन सिंह सूबेदार सिंह नरेन्द्र उपाध्याय अनिल गुप्ता रागिनी सिंह दिव्यांशु सिंह अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा इन्द्र्सेन सिंह घनश्याम यादव नीरज मौर्या एवं मण्डल अध्यक्ष गण एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments