दिव्यांग बच्चों के स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

दिव्यांग बच्चों के स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

जौनपुर राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों का स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र रूहट्टा में  स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम स्कूल के प्रबंधक राजेश कुमार वरिष्ठ पत्रकार दीपक श्रीवास्तव व संस्था के सम्मानित लोगो ने एक साथ ध्वजारोहण किया गया। तदुपरांत दिव्यांग बच्चों  ने देश भक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य प्रस्तुत कर सभी लोगों का। मन मोह लिया। इस अवसर पर दीपक श्रीवास्तव पत्रकार ने कहा की इन बच्चों के साथ सहानुभूति पूर्ण व्यवहार नहीं करना है बल्कि इनको प्रशिक्षित कर समाज के साथ चलने योग्य बनाना है। जिससे ये बच्चे लोग अपना भविष्य संवार  सके और अच्छी तरह से जीवन यापन कर सके जीविका चला सके इन बच्चों के लिए जो भी संभव मदद होगी वह करूंगा इसी क्रम में डॉ गौरव प्रकाश ने सहयोग की बात करते हुए कहा कि बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जो भी हमसे हो सकता है पूरी मदद करूंगा इसी प्रकार आनंद देव भी सहयोग की बात कहें वही शरद साहू व  तरन सिंह  भी सहयोग की बात कहें।
इस कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉक्टर गौरव प्रकाश। आनंद देव। किरन राजेश गुप्ता प्रवेश गुप्ता  रौनक गुप्ता रिशु गुप्ता।खुशबू श्रीवास्तव विनय शुक्ला बृजेश सिंह नित्य सिंह आर्यवर्धन सत्वीर सिंह सलमान शेख समाजसेवी सत्यम प्रजापति पत्रकार 
डॉ विवेक सिंह शरद साहू सदफ मुमताज अदिती गुप्ता समन परवीन अमीर   अधिवक्ता शिव कुमार आलम अभिषेक मौर्य आदर्श सिंह अनिता सिंह पुष्पम सिद्धार्थ,
हुजैफा शशांक पाठक  इत्यादि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका श्रीवास्तव ने किया अंत में प्रबंधक राजेश कुमार ने सभी  अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments