भाजपा नेता इं. केके जायसवाल को मातृशोक, उमड़ा सैलाब

भाजपा नेता इं. केके जायसवाल को मातृशोक, उमड़ा सैलाब
राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव सहित तमाम लोगों ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू की लगभग 80 वर्षीया माता जी का निधन हो गया। यह जानकारी मिलते ही खेतासराय स्थित उनके पैतृक आवास पर लोगों का तांता लग गया। उनकी संस्कार यात्रा खेतासराय से चलकर वाराणसी पहुंची जहां मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसके पहले जौनपुर नगर में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के सम्पर्क कार्यालय पर शवयात्रा रोकी गयी जहां उपस्थित भाजपाजनों एवं जायसवाल समाज के लोगों ने श्रद्धांजलि दिया। साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित उनके आवास पर भी शवयात्रा रोकी गयी जहां उपस्थित लोगों ने श्रद्धांजलि दिया। मर्णिकर्णिका घाट पर मुखाग्नि माता जी के ज्येष्ठ पुत्र कमल जायसवाल ने दिया। इस मौके पर तमाम राजनेता, अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी, पत्रकार, अधिवक्ता आदि की उपस्थिति रही। सभी ने नम आंखों से माता जी को अंतिम विदाई दिया। वहीं घर एवं जिला मुख्यालय से लेकर घाट तक पहुंचकर शोक जताने वालों में राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, जौनपुर नगर की चेयरमैन मनोरमा मौर्या, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, सुधांशू सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, शाहगंज के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपानेता प्रमोद सिंह, पत्रकार अजय पाण्डेय आदि प्रमुख रहे।

Post a Comment

0 Comments