समाजसेवी/भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने माता रानी के चरणों में टेका मत्था

समाजसेवी/भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने माता रानी के चरणों में टेका मत्था
चौकियां धाम, जौनपुर। समाजसेवी/भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर मां शीतला चौकियां धाम में मत्था टेका। साथ ही आगामी माह में नगर के बीआरपी कालेज के मैदान पर होने वाले श्रीराम कथा का निमंत्रण पत्र माता रानी के चरणों में समर्पित किया। इसी क्रम में मंदिर के बगल में बने गणेश महोत्सव पंडाल में आरती पूजन में शामिल हुये। साथ ही चौकियां धाम में होने वाले श्री हनुमत कथा के मुख्य आयोजनकर्ता विनय त्रिपाठी ने माता रानी की चुनरी माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए आयोजक विनय त्रिपाठी ने बताया कि शीतला चौकियां धाम में आगामी 6 अक्तूबर से होने वाली 5 दिवसीय हनुमत कथा में देश प्रदेश के प्रमुख महामंडलेश्वर, शंकराचार्य, साधु, संत, महंत का आगमन धाम में होने जा रहा है। कथा के मुख्य संयोजक यजमान अमित गुप्ता व मुख्य यजमान ज्ञान प्रकाश सिंह रहेंगे। इस मौके पर आनन्द त्रिपाठी, आशीष माली, संजय माली (कोषाध्यक्ष), अनिल सोनकर (उपाध्यक्ष), पप्पू त्रिपाठी, निराले गिरी, अनिल साहू, बसंत माली, अजय पंडा (मन्दिर प्रबंधक), लड्डू त्रिपाठी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments