समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने बप्पा जी का कराया आगमन

समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने बप्पा जी का कराया आगमन
लगातार 10 दिन तक चलेंगे भजन—कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने बहुत ही उत्साह से गणपति बप्पा का आगमन कराया। वह बाजे—गाजे व पटाखों के शोर व नाच—गाने के साथ गणपति बप्पा को अपने निवास स्थान पर लायीं। पूरे विधि—विधान से गणपति बप्पा की स्थापना हुई जहां गणपति बप्पा के नारे और शंखनाथ से पूरा प्रांगण गूंज उठा। बताते चलें कि खुशबू जी के निवास स्थान पर 10 दिन तक गणपति महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों का भजन—कीर्तन, दोनों समय की आरती व प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम लगातार 10 दिन तक चलेगा। इसके बाद धूमधाम से विसर्जन का कार्यक्रम होता है। इस मौके पर खुशबू जी ने तीज के प्रोग्राम के बारे में बताया कि 23 सितंबर दिन शनिवार को गोपेश्वर मंदिर में महिलाओं के लिए तीज का भव्य आयोजन होगा। गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापना में रूपम जायसवाल, शकुंतला जायसवाल, मोहिता जायसवाल, दीपिका गुप्ता, रिंकी, गुनगुन जायसवाल, मीरा, रानी जायसवाल, तान्या जायसवाल, मुस्कान जायसवाल, आदित्य जायसवाल, ऋषिराज जायसवाल, राजवीर जायसवाल आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments