आप पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये विजय

आप पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गये विजय
जौनपुर। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अनुमोदन पर जौनपुर के जफराबाद क्षेत्र निवासी विजय पाठक को आम आदमी पार्टी के पंचायत प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसकी घोषणा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने बुधवार को की जिसकी जानकारी होने पर पार्टी के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री पाठक को बधाई दिया। साथ ही पार्टी हाईकमान के इस निर्णय की सराहना किया। यह जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Post a Comment

0 Comments