सपा महिला सभा की जिला कार्यकारिणी गठित व घोषित

सपा महिला सभा की जिला कार्यकारिणी गठित व घोषित
जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की जिला कार्यकारिणी कमेटी घोषित की गयी जिसकी मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रिबू श्रीवास्तव रहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा सिर्फ समाजवादी पार्टी ही कर सकती है। भाजपा सरकार ने महिलाओं का अपमान किया है। महिला सुरक्षित नहीं है। आये दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बलात्कार, हत्या जैसी घटना आम हो गयी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित में कोई काम नहीं कर रही है। वह सत्ता में बने रहने के लिए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं को ही लागू कर रही है। भाजपा सरकार समाजवादी सरकार के कामों को विज्ञापन जारी कर अपना बताने में लगी है। अध्यक्षता करते हुये निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने कहा कि महिलाएं अब जाग गई हैं। भाजपाई खेल तमाशों से बहकने और भटकने वाली नहीं है। वह सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उसके झूठे वादों की याद न केवल दिलाएगी, बल्कि झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार को भी हटायेगी। वहीं महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला यादव ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, सुमन यादव, मालती निषाद, आरती यादव, तारा त्रिपाठी, सीमा, संगीता, उजमा खान, सोनी यादव, सोनी सेठ, सीमा यादव, पूनम दूबे, आरती श्रीवास्तव, सुशीला गौतम, सबीना, अनन्ता नाविक, शकुन्तला, पूजा, राजकुमारी, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, इरशाद मंसूरी, अनिल दूबे सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments