अनफिट वाहनो के सघन चेकिंग अभियान में पुलिस प्रशासन द्वारा सम्पादित कार्यवाही

अनफिट वाहनो के सघन चेकिंग अभियान में पुलिस प्रशासन द्वारा सम्पादित कार्यवाही
जौनपुर 16 सितम्बर 2023 (सू0वि)- जिलाधिकारी महोदय के आदेश के अनुपालन में 16 सितम्बर 2023 को पुलिस प्रशासन के सहयोग से अनफिट स्कूली वाहनों के विरूद्ध सघन चेंकिग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 8 वाहनों का चालान एवं 2 वाहनों को निरूद्ध करने की कार्यवाही सम्पादित की गयी। 
              उक्त अभियान जनपद जौनपुर के लाइन बाजार, सिपाह,जेसीज़ चौराहा, कुत्तुपुर, पचहटिया, सरायख्वाजा में चलाकर आवश्यक कार्यवाही की गयी। अभियान में पुलिस अधीक्षक शहर बृजेश कुमार गौतम, यातायात निरीक्षक जी0डी0 शुक्ला, ए0आर0टी0ओ0 प्रवर्तन सत्येन्द्र कुमार सिंह एवं यातायात पुलिस एवं प्रवर्तन सिपाही मौजूद रहे। 
               उक्त अभियान के अंतर्गत स्कूल वाहन चालकों के माध्यम से स्कूल प्रबन्धकों को भी अवगत कराया गया कि अपने समस्त विद्यालयी वाहनों को मानक के अनुरूप पूर्ण कराकर ही संचालन करें और भविष्य में भी अनफिट वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments