लायन्स क्लब क्षितिज ने शिक्षकों को किया सम्मानित

लायन्स क्लब क्षितिज ने शिक्षकों को किया सम्मानित
जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षकों का सम्मान समारोह शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उ.प्र. लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी रहे। अध्यक्षता संस्थाध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो. आरएन त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, जय कृष्ण साहू, चेयरपर्सन किरन सेठ, सचिव प्रदीप श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक हाफिज शाह ने दीप प्रज्ज्वलित व मां सरस्वती का वन्दन का कार्यक्रम कर शुभारम्भ किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक आलोक त्रिपाठी, नरायनी श्रीवास्तव, कामना सिंह, डॉक्टर गौरव खत्री, डॉक्टर सुबाष चंद्र, कैप्टन इन्द्रजीत सिंह, प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी को माल्यार्पण कर व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. त्रिपाठी ने अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने छात्र का मार्गदर्शन कर उसके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करता है। हमारे देश में शिक्षक को ईश्वर स्वरूप में पूजन करने की परम्परा रही है। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि लायंस क्लब समाज एवं मानव सेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। संचालन अर्चना सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय बैंकर, देव आनन्द, प्रदीप सिंह, संजय गुप्ता, हसन अब्बास, अजीत सोनकर, डॉ. चंदन नाथ, डॉ. प्रशांत, मनीष मौर्य, सुनील जायसवाल, कौशल त्रिपाठी, राजीव गुप्ता, सर्वेश जयसवाल, दिलीप जायसवाल, सुनील कनौजिया, संजय जायसवाल, नीरज कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक हफीज शाह ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0 Comments