अनिल बने अटेवा शाहगंज के अध्यक्ष, वीरेन्द्र महामंत्री एवं नरेन्द्र कोषाध्यक्ष

अनिल बने अटेवा शाहगंज के अध्यक्ष, वीरेन्द्र महामंत्री एवं नरेन्द्र कोषाध्यक्ष
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महात्मा गांधी जपटापुर विद्यालय परिसर में अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर की ब्लॉक इकाई शाहगंज की कार्यकारिणी का पुनर्गठन हुआ। सर्वसम्मति से अनिल चौधरी अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव महामंत्री, नरेंद्र विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष, महेन्द्र प्रसाद, एआरपी धर्मेन्द्र सिंह, मनोज यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुजीत सोनकर संगठन मंत्री चुने गये। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र राय ने कार्यकारिणी सदस्यों के साथ उपस्थित सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों को आगामी 1 अक्टूबर को दिल्ली चलने एवं पेंशन आन्दोलन में जी जान से जुटने का आह्वान किया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ यामिनी सिंह ने सदस्यता अभियान को गति देने का आह्वान किया। साथ ही जिलाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला महामंत्री इन्दु प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष टी.यन. यादव, संगठन मंत्री सुभाष सरोज, अध्यक्ष मड़ियाहूं अरविंद, अध्यक्ष सिकरारा डॉ कृपानिधि, अध्यक्ष बक्शा लालचंद यादव, अनिल चौधरी महामंत्री सुइथाकला, प्रमोद प्रजापति सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मंत्री, विनय वर्मा जिला प्रवक्ता, अरविंद यादव अध्यक्ष टीचर्स सेल्फ केयर टीम जौनपुर, मीडिया प्रभारी नन्द लाल पुष्पक ने पेंशन आंदोलन को गति प्रदान करने हेतु अपने विचार व्यक्त किये। समस्त कार्यक्रम का आयोजन लोकेश मौर्य, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, अनिल चौधरी तथा कार्यक्रम प्रभारी एआरपी अखिलेश यादव की देख—रेख में किया गया। इस अवसर पर विकास खण्ड शाहगंज के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबास सरोज एवं संचालन महेन्द्र प्रसाद यादव व विवेकराज ने संयुक्त रूप से किया।

Post a Comment

0 Comments