NAT-1परीक्षा की तैयारियों की हुई समीक्षा,बीएसए ने दिया खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश

NAT-1परीक्षा की तैयारियों की हुई समीक्षा,बीएसए ने दिया खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश
                                                                                 जौनपुर: 11 सितम्बर, 2023:”- कार्यालय महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के पत्र दिनांक 11 अगस्त, 2023 द्वारा निपुण भारत मिशन के प्रभावित क्रियान्वयन हेतु कक्षा 1 से 8 तक के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत सभी बच्चों का सरल ऐप के माध्यम से लर्निंग आउटकम पर आधारित त्रैमासिक आकलन दिनांक 13 सितंबर, 2023 व 14 सितंबर, 2023 को किया जाना है। NAT-1 परीक्षा के सकुशल व सफल संचालन हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर द्वारा जनपद में कार्यरत समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा तैयारी के संबंध में जायजा लिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकासखंड में कंट्रोल रूम स्थापित कर परीक्षा के दिन प्राप्त तकनीकी समस्या, परीक्षा की गोपनीयता तथा सुचिता इत्यादि परीक्षा विषयक बिंदुओं पर पूरी संजीदगी से नजर रखते हुए परीक्षा पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही साथ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में NAT-1 परीक्षा में विकासखंड स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित एकेडमिक रिसोर्स संदर्भदाताओं को जनपद स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments