श्री दुर्गापूजा महासमिति के 45 वे नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन

श्री दुर्गापूजा महासमिति के 45 वे नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न


जौनपुर ।श्री दुर्गा पूजा महा समिति जौनपुर कोतवाली चौराहा स्थित 45 वे  नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन सोमवार देर शाम  मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम कन्ट्रोल रूप का फीता काटते हुए संयुक्त रूप से माँ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों का बैच लगाकर सम्मान किया गया तदुपरांत महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना महासचिव राहुल पाठक एडवोकेट व सम्मनित पदाधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि व संरक्षकों का माल्यार्पण व बुके देकर स्वागत किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि शक्ति की आराधना ही दुर्गापूजा का मूल तत्व है दुर्गापूजा सदैव आसुरी शक्तियों से लड़कर सकारात्मक दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देती है।
इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा ने कहा कि आप सभी दुर्गा पूजा करें लेकिन इस बात का ध्यान रहे की मेले का हर व्यक्ति कहीं ना कहीं हमारे आपके परिवार का है उसके सम्मान और उसकी सुरक्षा की प्रथम जिम्मेदारी हमारी होती है पुलिस आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर पर रहेगी।
श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अनिल अस्थाना ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रशासनिक अधिकारियों नगर के कोने-कोने से आई समितियां के पदाधिकारी व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का मंच के माध्यम से स्वागत किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों को जिलाधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी गायक रविंद्र सिंह ज्योति चिंटू सरगम मनोज कोमल ने भक्तिमय देवी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक विनोद जायसवाल सोभनाथ आर्य विंध्याचल सिंह को महासमिति रत्न से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में महासमिति के संरक्षक विशिष्ट सदस्य व प्रबंध कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व्यापार मंडल के विवेक सिंह विश्व हिंदू परिषद से विमल सिंह गुरु सिंह सभा से  सरदार मनमोहन सिंह  गणपति पूजा महासमिति से संजय जाड़वानी, मरकाजी सीरत कमेटी से मुन्ने राजा व नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से पदाधिकारी गण जिला प्रशासन से एडीएम पी आर के चौहान सिटी मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी सीओ सिटी कुलदीप कुमार नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से मनीष गुप्ता व हर्षित गुप्ता ने  किया।धन्यवाद ज्ञापन महासचिव राहुल पाठक ने किया।
इस मौके पर समिति की संरक्षक शोभ नाथ आर्य , विनोद जायसवाल, श्रीकांत महेश्वरी विंध्याचल सिंह, संतोष सिंह, महेंद्र देव विक्रम राधे कृष्ण ओझा ,शशांक सिंह रानू मोतीलाल यादव विजय सिंह बागी ,विजय रघुवंशी  ब्रहमेष शुक्ला ,राम प्रकाश यादव मनीष देव महेश जयसवाल गौरव श्रीवास्तव  अतुल सिंह, संतोष मौर्य, दीप चंद्रशेखर गुप्ता, दीपक जायसवाल ,अमित गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, सर्वेश यादव  विजय गुप्ता बबलू मिश्रा राजन अग्रहरि आशीष रावत निशाकान्त द्विवेदी ज्ञानेंद्र दुबे राजदेव यादव  दयाशंकर निगम रोशन श्रीवास्तव, मो शाहिद  अवनींद्र तिवारी ,चंद्र शेखर गुप्ता, संजय विश्वकर्मा करन बिंद पंचम मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।उक्त जानकारी महासमिति के मीडिया प्रभारी विश्व प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

Post a Comment

0 Comments