समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने किया 7वां डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने किया 7वां डांडिया नाइट का भव्य आयोजन
अव्वल आये प्रतिभागियों को एसडीएम व सीओ ने किया सम्मानित
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर की समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने भव्य 7वां डांडिया नाइट का आयोजन किया जिसका शुभारम्भ शाहगंज उपजिलाधिकारी शैलेद्र कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने संयुक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलन करके किया। उनका सहयोग डांडिया नाइट के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी विवेक सेठ मोनू गहना कोठी, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, माधुरी जायसवाल, भाजपा मंडल उपध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, समाजसेवी आदित्य जायसवाल, आयोजिका खुशबू जायसवाल ने किया। निर्णायक की भूमिका जौनपुर से आये कोरियोग्राफर सलमान शेख ने निभायी जहां कोरियोग्राफर सनम ने डांस करके सभी की मन मोह लिया। कार्यक्रम में युवतियों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं सहित सभी ने जमकर डांडिया किया। इसके बाद सलमान शेख ने सभी विजेता प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की जिस पर मंचीय अतिथियों ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। डांडिया में अंजली तोदी, श्वेता जायसवाल, सपना गुप्ता, आकाश गुप्ता, मनोज ड्रेसेज, चंदू प्रधान, लक्ष्मी नारायण वाटिका, जागृति चित्रवंशी, डा. एसएल गुप्ता, डाली किन्नर, बिट्टू किन्नर, अंजली तोदी, गुलाबी समिति की अध्यक्ष नूपुर अग्रहरि ने महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई। संचालन ईशान राम जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष रविकांत जायसवाल व रितू अग्रहरी ने सयुक्त रूप से किया। आयोजन को सफल बनाने में मोहिता जायसवाल, सिम्मी गुप्ता, आराधना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, स्नेहा अग्रहरी, अर्पिता जायसवाल, मीरा रानी जायसवाल, शोभा जायसवाल, अंशिका यादव, संजना, राजेंद्र जायसवाल, ऋषिराज जायसवाल, सुशील सेठ बागी, उत्कर्ष आर्य, मनीष अग्रहरी, सनी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments