निशान्त का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन

निशान्त का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन
जौनपुर। जिले के एक और होनहार ने जनपद का नाम रोशन किया है। दीवानी न्यायालय के पूर्व संयुक्त मंत्री सुरेंद्र मिश्र के पुत्र निशांत मिश्र (28 वर्ष) निवासी ग्राम रामपुर कटाहित, मछलीशहर का कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय नागपुर, महाराष्ट्र में वेद विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। निशान्त बचपन से ही मेधावी रहे। कक्षा 6 में ही वेद की शिक्षा ग्रहण करने के लिये वह गुरु शिखर वेद विद्यालय हिमाचल प्रदेश चले गये। 2014 में हाईस्कूल व 2016 में इण्टर किया। इसके बाद बीएचयू में यजुर्वेद से शास्त्री/बीए 2020 में किया। 2020 में ही नेट क्वालीफाई किया तथा परीक्षा की तैयारी जारी रखा। अंततः उनका चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हो गया। निशान्त ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजन को दिया।

Post a Comment

0 Comments