अजय मिश्र अध्यक्ष एवं प्रदीप सिंह मंत्री चुने गये

अजय मिश्र अध्यक्ष एवं प्रदीप सिंह मंत्री चुने गये
मड़ियाहूं, जौनपुर। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व व मुख्य अतिथि डा. आर.के. पटेल विधायक मड़ियाहूं की उपस्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रेश यादव, कोषाध्यक्ष डा. आशीष सिंह व अध्यक्ष करंजाकला इकाई कृष्ण पाण्डेय चुनाव अधिकारी की मौजूदगी व देख—रेख में मड़ियाहूं इकाई का चुनाव जूनियर हाईस्कूल शीतलगंज में मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव में अजय मिश्र को अध्यक्ष एवं प्रदीप सिंह मंत्री निर्वाचित हुये। इसी क्रम में राधेमोहन तिवारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिलेश यादव, आनन्द पाठक, प्रद्युम्न त्रिपाठी, विनोद यादव उपाध्यक्ष, अमिता उपाध्याय महिला उपाध्यक्ष, अरुण सिंह कोषाध्यक्ष, विपिन मिश्रा संयुक्त मंत्री, जयसिंह यादव, गौरव दूबे संगठन मंत्री, अर्चना देवी महिला प्रचार मंत्री, संजय पटेल मीडिया प्रभारी, सीमा मौर्य लेखाकार, अखिलेश सिंह प्रचार मंत्री एवं राहुल श्रीवास्तव ऑडिटर चुने गये। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रेश यादव, जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ आशीष सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रवेश चन्द्रपाल, राय साहब सिंह, प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष निशा मिश्रा, संगठन मंत्री रजनीश सिंह, यशवंत सिंह, प्रभाकर उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, पंकज सिंह, चंचल पाठक, प्रमोद शुक्ला अध्यक्ष शाहगंज, कृष्ण पांडेय अध्यक्ष करंजाकला, प्रदीप सिंह अध्यक्ष केराकत, सरोज सिंह अध्यक्ष सुइथाकला, सन्त लाल गौतम अध्यक्ष बरसठी, विनोद सिंह अध्यक्ष रामनगर, विजय बहादुर यादव लेखाकार, आनन्द सिंह अध्यक्ष मछलीशहर, शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, रमेश सिंह सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments