उत्तर प्रदेश सरकार की तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ भव्य उद्घाटन

उत्तर प्रदेश सरकार की तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का हुआ भव्य उद्घाटन 
प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के हेतु सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी का मा सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंशु, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पुष्पराज सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
प्रदर्शनी कार्यक्रम शुभारंभ करते हुए मा सदस्य विधानपरिषद ने कहा कि विकास भवन परिसर में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की प्रदर्शनी लगायी गयी है जहा पर आम जनमानस, छात्रों को सरकार की याजनाओं के सम्बन्ध में बहुत ही अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी आम जनमानस के लिए बहुत ही उपयोगी है। योजनाओं के बारें में जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते है।
जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जनमानस से प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य किए जाने की अपील की। उन्हाने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग आये और योजनाओं की जानकारी लें।
सभी के द्वारा सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं, मुफ्त वैक्सीनेशन, मिशन रोजगार के तहत युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन शक्ति, ओडीओपी आदि के चित्रों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारी एवं अन्य महत्वपूर्ण लोगों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
  इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी शशि सिंह द्वारा कम्पोजिट विद्यालय मियापुर के बच्चों को प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए शासन की योजनाओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया।
  इस अवसर पर सूचना विभाग के कर्मचारी अनवीश यादव, सुमित सिंह, सुशील मौर्या, पवन सोनकर, शशि यादव एवं प्रिंट/इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments