विकसित भारत संकल्प यात्रा में डीएम ने लाभर्थियों को दिया आयुष्मान कार्ड

विकसित भारत संकल्प यात्रा में डीएम ने लाभर्थियों को दिया आयुष्मान कार्ड
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के नेहरूनगर ग्रामसभा में मंगलवार को शासन के द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंची। मौके पर जिलाधिकारी अनुज झा ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। वैन के माध्यम से गांव के लोगों को उनके अधिकार व सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों तथा पात्रों के क्या अधिकार हैं, वह भी बताया गया। जिलाधिकारी ने कई पात्रों को आयुष्मान कार्ड वितरित करते हुये समूह के महिलाओं से उनके कार्यों के बारे में जानकारी लिया। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो यहां सभी अधिकारी मौजूद हैं, उनसे बतायें। किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित नहीं होना होगा। इसके बाद परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी डीसी मनरेगा, जिलापूर्ति अधिकारी सन्तोष शाही, डीसी एनआरएलएम उपेंद्र यादव ने उपस्थित जनता से किसान सम्मान निधि, कोटे के राशन, आवास, पेंशन आदि के बारे में पूछा। कुछ लोगों ने किसान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत किया जिस पर खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन ने समस्याओं को सम्बंधित अधिकारी से नोट करवाया। साथ ही कहा कि सभी का निस्तारण हो जाएगा। इस दौरान जनता ने एलईडी वैन से संचालित विकास कार्यों व अपने अधिकारों को जाना। साढ़े 3 बजे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कई योजनाओं को बताया। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 536 डिजिटल वैन गांव—गांव जाकर जनजागरण करके विकसित भारत यात्रा के माध्यम से गांव के लोगों जो पात्र होने के बाद लाभ की योजनाओं से वंचित हैं, उनको लाभ मिल जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मंजू देवी व संचालन पीडी जयकेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमेश चन्द्र जायसवाल, शशिकान्त पाठक, सीडीपीओ मनोज वर्मा, एडीओ पंचायत उमेश कुमार, आशीष त्रिपाठी, संजीव सिंह, राजेश पाठक, साजिद अंसारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments