कड़ाके की ठंड में ज़रूरतमंद को गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने बांटे कंबल

कड़ाके की ठंड में ज़रूरतमंद को गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने बांटे कंबल
जौनपुर : रूहट्टा स्थित गुरुक्षेत्र फाउंडेशन कार्यालय में सोमवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेविका अंजू पाठक और विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर संत प्रसाद उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की इस दौरान ट्रस्ट संरक्षक इंद्रदमन उपाध्याय ने अतिथि को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया तत्पश्चात कंबल वितरण किया गया। कंबल लेने के लिए कई गांव और मुहल्ले से काफी संख्या में जरूरतमंद बुजुर्ग और दिव्यांग पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही गरीबों के चेहरे खिल गए।
अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय ने कहा कि गुरुक्षेत्र फाउंडेशन का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले और कोई भी गरीब संस्था द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे। सचिव शुभम चतुर्वेदी ने कहा कि गुरूक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा गरीब, विधवा और दिव्यांगों में ठंड से राहत के लिए विभिन्न जगहों पर कम्बल वितरण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सदर क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए ज़रूरतमंद को ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरित किए गए जिसे पाकर जरूरतमंद के चेहरे खिल उठे जिसके लिए हम संस्था का धन्यवाद करते हैं। इस दौरान सहसंरक्षक जयप्रकाश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष ज्ञानती देवी, संस्थापक आलोक उपाध्याय, उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी अनुपम उपाध्याय, ब्रजेश उपाध्याय, आंचल विश्वकर्मा, वंदना सिंह, धीरज उपाध्याय, सत्यम सिंह, अतुल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments