भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 883वें दिन भी जारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन 883वें दिन भी जारी
जौनपुर। पत्रकार उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ सोमवार को 883वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जांच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। बीते 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन निरन्तर चलाया जा रहा है। श्री गुप्ता ने बताया कि आन्दोलन के समर्थन में प्रेम प्रकाश मिश्र, राम बहाल यादव, विजय प्रकाश मिश्र, तबरेज नियाजी, दानिश इकबाल, बिहारी लाल यादव, चन्द्रमणि पाण्डेय, सन्तोष कुमार, राजबली यादव सहित अन्य लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments