रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन मौके पर जौनपुर नगरी भी पूरी तरह हुई राममय

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन मौके पर जौनपुर नगरी भी पूरी तरह हुआ राममय



*प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जनपद के मंदिरों में आयोजित हुए कार्यक्रम*



*शंख ध्वनि, पटाखों और डमरू  की गड़गड़ाहट से पूरा जनपद गूंज उठा*


*वेद पारायण से लेकर दीपोत्सव तक का हुआ आयोजन*


जौनपुर 22 जनवरी, 2024 (सू०वि०)- रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन मौके पर जौनपुर जनपद भी पूरी तरह राममय हुआ। जनपद में श्रद्धालुओं ने प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भगवान राम की आरती उतारी अन्य लोगो ने राम मंदिर में राम दरबार का विधिवत दर्शन पूजन किया तथा अयोध्या में हुए रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को जनपद के लगभग 200 से अधिक जगहों पर लाइव प्रसारण देखा गया।
        बताते चलें कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान रामलला की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा था, उस दौरान जनपद भी अयोध्या नगरी जैसे रंग में रंगमय हो गया। जनपद में काफी जगह वेद परायण का आयोजन भी हुआ। विभिन्न सड़को, चौराहों पर जय श्री राम के नारे से पूरा जनपद अयोध्या नगरी जैसा बन गया। यही नहीं अयोध्या में चल रहे कार्यक्रम का विभिन्न मंदिरों में लाइव प्रसारण भी एलईडी टीवी पर किया जा रहा था, जिसे देख दर्शनार्थियों द्वारा जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे। सुबह से लेकर संध्या काल तक  संगीत, भजन कीर्तन, नृत्य संगीत का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। 
         जनपद के लगभग सभी तहसीलो, ब्लॉकों, नगर पंचायतो में अयोध्या में श्री राम मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के सजीव प्रसारण प्रसारण का देखा गया। इस दौरान लोगों में काफी उत्साह भी देखा गया।
            आमजनमानस ने हर्सोल्लास के साथ अपने घरों में दीपावली की तरह ही दीप जलाकर उत्सव को मनाया। जनपद के सभी सरकारी कार्यालयो, विकास भवन, कलेक्ट्रेट परिसर, कृषि भवन सहित समस्त सरकारी भवनों को रोशनी से सजाया गया।

        सभी ब्लॉकों में रंगोली बनाई गई, कलशयात्रा निकाली गई, शाम को दीये जलाए गए, आतिशबाजी की गई, विभिन्न स्थानों पर मंदिरो में भंडारे का आयोजन किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।

       सायंकाल दीपक से घाट जगमगा रहा। इन दीपों के जगमगाहट से पूरे धाम एवं जनपद दिवाली जैसे उत्सव का आनंद उठाया।

Post a Comment

0 Comments