जेसीआई चेतना ने नवनियुक्त अध्यक्ष को दिलायी शपथ

जेसीआई चेतना ने नवनियुक्त अध्यक्ष को दिलायी शपथ
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर चेतना की नवचयनित अध्यक्ष मीरा अग्रहरि को 2023 की अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने 2024 की अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलवाई। तत्पश्चात 2024 की सचिव वंशिका सिंह, कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता सहित पूरी कार्यकारिणी को 2024 की अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। नगर के रुहटटा स्थित एक वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष वसुंधरा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि माया टंडन और मंडल अध्यक्ष पल्लवी सिंह रहीं जिन्होंने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निवर्तमान अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने अपनी पूरी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात नवचयनित कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता ने सदस्यों को सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने बताया कि उन्होंने अपने जेसीआई का सफर सर्वप्रथम जेसीआई जौनपुर चेतना से शुरू किया। जेसीआई चेतना से उन्हें विशेष लगाव है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि 2024 की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि के नेतृत्व में जेसीआई चेतना मंडल का सर्वश्रेष्ठ अध्याय बनेगा। इसी क्रम में मंडल में सर्वप्रथम सदस्यता ग्रहण करने पर अध्यक्ष मीरा अग्रहरि को गोल्डन कलर देकर सम्मानित भी किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने कहा कि जेसीआई चेतना महिलाओं की समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाने का कार्य कर रही है। उप मंडलाध्यक्ष पल्लवी सिंह ने नये सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष मेघा रस्तोगी, पूर्व अध्यक्ष नीतू गुप्ता, चारू शर्मा, कल्पना केसरवानी, मधु गुप्ता, रीता कश्यप, शिवांगी कश्यप, अफ्शा नाज, अभिलाषा श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेश जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, यशी गुप्ता, अनाया अग्रहरि सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही। अन्त में सचिव वंशिका सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments