सम्पूर्ण समाज का उत्सव है मकर संक्रान्ति: क्षेत्र प्रचारक

सम्पूर्ण समाज का उत्सव है मकर संक्रान्ति: क्षेत्र प्रचारक
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जौनपुर नगर ने रविवार को प्रातः राम मंदिर शाखा पर मकर संक्रांति का उत्सव मनाया। मकर संक्रांति पर स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए क्षेत्र प्रचारक अनिल जी ने कहा कि यह पर्व समानता व एकता का प्रतीक है। यह भेदभाव को समाप्त करने वाला त्यौहार है। हमारे पर्व धर्म और संस्कृति के रक्षक है। इस पर्व की वैज्ञानिकता भी है। आज आधुनिक परिवेश हमारी परम्परा को नष्ट करने पर तुले हुए हैं। हमें सावधान रहना चाहिए। देश और समाज के लिए कितना अच्छा कर सकते हैं। इस पर विचार करना चाहिए। इस पर्व के पीछे गहरा संदेश छिपा रहता है। कार्यक्रम में धर्मवीर मोदनवाल, मानिक चंद्र, विभाग प्रचारक अजीत, जिला कार्यवाह रजनीश, रविन्द्र जी, मंगलेश्वरम, नगर कार्यवाह राजीव त्रिपाठी, अतुल, अजय पाठक, आलोक सिंह प्राचार्य टीडी कालेज, दिनेश चौधरी, अजय उपाध्याम सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संघ की प्रार्थना के पश्चात कार्यक्रम का समापन हो गया।

Post a Comment

0 Comments