पेशकार बनीं खुशबू जायसवाल को स्वजातीय बंधुओं ने दी बधाई

पेशकार बनीं खुशबू जायसवाल को स्वजातीय बंधुओं ने दी बधाई
जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति ने घर पहुंचकर जतायी खुशी
जौनपुर। जौनपुर न्यायालय में पेशकार जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति मिलने की जानकारी होने पर जायसवाल समाज के लोग अपनी स्वजातीय पुत्री को आशीर्वाद एवं शुभकामना देने उनके घर पहुंच गये। उक्त होनहार बाला जौनपुर—केराकत मार्ग पर स्थित धर्मापुर निवासी रामकुमार जायसवाल की पुत्री एवं छोटे लाल जायसवाल की पौत्री खुशबू जायसवाल है। इस बाबत जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि खुशबू की नियुक्ति जौनपुर न्यायालय के अधीन न्यायालय मुंसफ मजिस्ट्रेट शाहगंज के कार्यालय में पेशकार पद पर हुआ है। यह जानकारी होने पर हम तमाम स्वजातीय बंधु उनके घर पहुंचकर पुष्प गुच्छ भेंट करने के साथ ही माल्यार्पण करके बधाई दिये। साथ ही अभिभावकों को बधाई देते हुये खुशबू के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किये। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल पूविवि, वरिष्ठ भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, जिला महामंत्री सुरेन्द्र जायसवाल, रमेश चन्द्र जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments