जौनपुर में 32 केएलडी फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण और महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

जौनपुर में 32 केएलडी फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण और महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
जौनपुर, 26 जून 2024: सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट के कार्यक्रम अधिकारी ईo मनीष मिश्रा ,अलका कुमारी , वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक सुब्रत चक्रवर्ती ने 26 जून 2024 को जौनपुर जिले का दौरा किया। इस दौरे का उद्देश्य 32 केएलडी (किलो लीटर प्रति दिन) क्षमता वाले फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण और नगर पालिका में एफएसएसएम (फीकल स्लज और सेप्टेज मैनेजमेंट) योजनाओं पर चर्चा करना था। इस प्लांट का रखरखाव अमृत मित्र योजना के अंतर्गत महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जिनका आंकलन अलका कुमारी ने प्लांट विजिट के दौरान किया।

जौनपुर नगर पालिका परिषद में आयोजित बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा और मार्गदर्शन दिया गया:
1. एफएसएसएम बाईलॉज जो की बोर्ड बैठक में स्वीकृत किया जा चुका है उसे समाचार पत्र में प्रकाशित करने के उपरांत गजट हेतु प्रेषित किया जाए
2. संस्थागत शेड्यूल डीस्लजिंग प्लान की तैयारी।
3. सभी निजी सेप्टिक टैंक डीस्लजिंग ऑपरेटरों के पंजीकरण पर चर्चा और निर्देश दिए।
4. सभी जनमानस को अपने घरों के सेप्टिक टैंक को प्रत्येक 3 वर्ष में खाली करने के संबंध में चर्चा।
5. अमृत योजना के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाने के लिए रणनीति बनाई गई।

बैठक में जौनपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने अपने स्टाफ को फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि नगर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह प्लांट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जलकल के अवर अभियंता रागिनी मौर्या, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश कुमार, यूआईएस घनश्याम, डीपीएम एसबीएम खुशबू,डूडा सीएमएम जितेंद्र तथा अरविंद सिंह (एसबीएम) ने भी अपने विचार साझा किए और प्लांट के संचालन और रखरखाव के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस बैठक में उठाए गए कदम नगर के स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। यह फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट जौनपुर नगर के स्वच्छता प्रयासों को मजबूती प्रदान करेगा और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments